फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inspire to go from school to school

घर-घर जाकर स्कूल जाने के लिए करेंगे प्रेरित

Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inspire to go from school to school
school - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

छह वर्ष से 14 वर्ष की आयु वाले बालक-बालिकाओं को शिक्षा की मूलधारा से जोड़ने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरूआत आगामी एक जुलाई से की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन ने डीएम को जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकारी अनियम 2009 का मुख्य उद्देश्य 06 वर्ष की आयु से लेकर 14 वर्ष आयु के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।
विज्ञापन

इसके क्रम में हर वर्ष जुलाई माह की शुरुआत से ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के गांव-गांव में शहरी इलाकों में ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया जाता है। इस अभियान के तहत ऐसे बच्चे जिनका अप्रैल माह से नवीन सत्र शुरू होने के बाद से अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं किया गया है, उनका नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घर-घर जाकर अभिभावकों को भी पाठ पढ़ाया जाएगा। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने डीएम को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वह जल्द ही जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक आहूत करके, इस कार्यक्रम की रणनीति तैयार कर लें। यह अभियान वैसे तो पूरे माह तक चलाया जाता है, लेकिन इस बार शासन की मंशा है कि इस कार्य को 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। इसके बाद 10 अगस्त तक नामांकन की संपूर्ण रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए, ऐसे शासन के निर्देश है।

प्रतिनिधियों को भेजे जा  रहे आमंत्रण पत्र
वैसे तो इस अभियान में जनपद स्तर से लेकर गांवों तक के जन प्रतिनिधियों का सहयोग किया जाता है। लेकिन इस बार सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने विधायकों, सांसद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों व पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के साथ ब्लॉक प्रमुखों व ग्राम प्रधानों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक आमंत्रण पत्र भिजवाया है। इस पत्र में मुख्यमंत्री की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक संदेश लिखा हुआ है, जिसमें उन्होंने इस अभियान में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने और प्रशासन का सहयोग करने के अपील की है। इसके पीछे सीएम की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा की मूलधारा से वंचित न रह जाए।

सर्वे में चिह्नित बच्चों हो शत-प्रतिशत नामांकन
शासन के निर्देशन पर बीते मई माह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में हाउस होल्ड सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में आउट ऑफ स्कूल वाले बच्चों को चिह्नित किया गया था। इस सर्वे में जनपद के कुल 354 बच्चों को चिह्नित किया गया था, जिनका अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं है। इस अभियान के तहत जुलाई माह में होने वाले नामांकन में इन चिह्नित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं।


स्कूल चलो अभियान को लेकिन शासन से दिशा निर्देश आ चुके हैं। जल्द ही जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक आयोजित करके कार्यक्रम की रणनीति तैयार कर ली जाएगी। शासन की मंशा के अनुरुप कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
- संतोष कुमार राय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed