फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   inspecter gernal police

सीमाओं पर लोगों की आवाजाही बंद की जाए: आईजी

Fri, 24 Apr 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
inspecter gernal police
कैप्सन - बार्डर पर एसपी ललितपुर से जानकारी लेते आईजी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बृहस्पतिवार को आईजी सुभाष सिंह बघेल ने झांसी और ललितपुर की सीमा झरर घाट पर बने बार्डर चेक प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने बबीना पुलिस फोर्स की तैनाती के अलावा पहले से तीन गुना फोर्स लगाने एवं पूरी तरह से लोगों की आवावाही बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद कस्बे के महेंद्र सिंह महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। वहां रुके लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन को समाप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत मंडल के समस्त जनपदों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। जनपद में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश एवं झांसी जनपद को जोड़ने वाले स्थानों पर बैरियर लगाकर आने- जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी बार्डर सीमा का निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने झांसी और ललितपुर की सीमा झरर घाट पुल पर बने बार्डर चेक प्वाइंट का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग से जानकारी ली। उन्होंने बबीना के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह को झरर घाट पर तालबेहट पुलिस के साथ बबीना पुलिस की तैनाती करने के निर्देश दिए। आवागमन पर रोक लगाने के लिए पहले से तीन गुना अधिक पुलिस बल लगाने को कहा, जिससे अनाधिकृत व्यक्तिओं के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लग सके।
विज्ञापन

इसके बाद वह राजमार्ग पर टेकरी के समीप महेंद्र सिंह महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर गए। जहां उन्होंने ठहरे हुए लोगों की सुरक्षा और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में वहां रुके हुए कुछ लोगों से उन्होंने जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मोहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed