फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Infected 30 people, including a seven-year-old boy

सात वर्षीय बालक समेत 30 लोग संक्रमित

Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Infected 30 people, including a seven-year-old boy
ललितपुर। जिले में बीते दो सप्ताह से बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार कम नहीं हो रही है। मंगलवार को लिए गए 2773 सैंपल की जांच में एक सात वर्षीय बालक समेत 30 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 221 हो गई है। वहीं 33 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भीड़ से बचाव कर सामाजिक दूरी का पालन करने और मुंह पर मास्क लगाकर चलने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद भी संक्रमण थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2773 सैंपल की जांच में 30 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में आरटीपीसीआर किट से 27 और एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव में एक सात वर्षीय बालक, दो न्यायालय परिसर, आरपीएफ थाना परिसर के दो, मोहल्ला तालाबपुरा व सदनशाह निवासी तीन, आजादपुरा, नेहरूनगर, नईबस्ती निवासी दो-दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिद्दनपुरा, इलाइट चौराहा, बसंत बिहार, रामनगर, महावीरपुरा निवासी एक-एक और ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक बिरधा निवासी दो और ब्लॉक जखौरा निवासी एक कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed