फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   indore police

इंदौर से पैदल आ रहे लोगों को पुलिस से रोका

Thu, 23 Apr 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
indore police
पाली। लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मजदूरों के पैदल, टैक्सी, ट्रैक्टर, साइकिल और बाइक से जंगल के रास्ते से आने की खबरें आ रही है। इंदौर से पैदल आ रहे बारह मजदूरों को पुलिस ने रोककर क्वारंटीन कर दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर से पैदल चलकर आ रहे 12 मजदूरों को पुलिस ने सूचना मिलने पर रोक लिया और उन्हें महावीर इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। करीब एक घंटे तक पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलसिंह मजदूरों से पूछताछ करते रहे। उन्होंने बताया कि उनके सामने खाने की समस्या है। वह पैदल ही इंदौर से अपने घर पाली के लिए चले थे। रास्ते में कहीं टैक्सी व ट्रैक्टर से सफर किया। किसी तरह पीरघाट तक पहुंचे। यह सभी पाली के निवासी हैं और इंदौर में मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में मजदूरी का सहारा टूट गया और भूखे रहने की स्थिति बन गई तो उन्हें मजबूरन वहां से वापस आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed