फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Indira accommodation disturbances

इंदिरा आवास में गड़बड़ी की शिकायत

Mon, 21 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजे, जिसमें समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। 

ग्राम सिदंवाहा, बैरवारा, परसई, जमुनिया आदि गांवों को तहसील महरौनी से अलग कर पाली तहसील में जोड़े जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि उनके गांवों से तहसील महरौनी की दूरी सिर्फ पंद्रह किमी है, जबकि पाली तहसील की दूरी चालीस किमी से ज्यादा है। अत: उनके गांवों को फिर से महरौनी तहसील में जोड़ा जाए। 

विज्ञापन


ज्ञापन पर महेंद्र यादव, कैलाश सेन, रामेश्वर चौबे, सुरेश कुशवाहा, विद्या यादव, राघवेंद्र यादव आदि के हस्ताक्षर हैं। इसी तरह भारतीय किसान यूनियन( भानु) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने, ग्रामीण क्षेत्रों में बने संपर्क मार्गों को सुधारने, कचनौंदा बांध एवं अन्य प्रस्तावित बांधों की परिधि में आने वाले पट्टेधारक किसानों को सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा दिलाए जाने, शिक्षा मित्रों को पुन: समायोजित किए जाने, बीमा कंपनियों को किसान हित में नीतियां बनाने आदि की मांग की गई। ज्ञापन पर भूपेंद्र सिंह बुंदेला, राघवेंद्र सिंह सिसौदिया, सुरेंद्र बुंदेला, भरत चौहान, रामनरेश पाठक, लोकेंद्र सिंह लंबरदार, बलबंत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन



ग्राम सेमरा भागनगर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेज ज्ञापन में ग्राम सेमरा भागनगर और मजरा सेमरा बुजुर्ग में अपात्रों को इंदिरा आवासों बनवाए जाने की शिकायत की गई। इसमें बताया गया कि कुल 116 नए इंदिरा आवास बनाए गए हैं, जबकि शेष पुराने मकानों को नया दिखाकर पैसा निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर सुनील, रामस्वरूप, फुवन, सादवा, मुन्नी आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं, सेमरा भागनगर के ग्रामीणों ने रबी की फसल का प्रीमियम काटे जाने के बाद भी अब तक बीमा राशि का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने राहत राशि दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर मुलायम सिंह, मंगल सिंह, वृषभान सिंह, गोकुल प्रसाद, सोबरन सिंह, रणपीर सिंह, रामाबाई, शिवदयाल, मुन्ना पाल, विक्रम सिंह, देवकी, बचन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed