फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   India 's increasing move toward digital district

डिजिटल इंडिया की ओर जिले ने बढ़ाए कदम

Thu, 31 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
India 's increasing move toward digital district
ललितपुर। अब आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब कोई भी व्यक्ति कभी भी लोकवाणी और जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सुविधा का लाभ उठा सकता है। यह जिले के ई- डिस्ट्रिक्ट बनने से संभव हो सका है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम चला रखा है, जिसके तहत ई-गर्वनेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें सरकारी योजनाओं के साथ- साथ विभागीय कामकाज को आनलाइन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस ओर कदम बढ़ा दिए हैं। जनपद को ई-डिस्ट्रिक्ट घोषित कर दिया गया है, इससे 26 सेवाएं आनलाइन हो गई हैं।
विज्ञापन


इनमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल, रोजगार पंजीकरण व नवीनीकरण, नए राशन कार्ड, संशोधन व समर्पण, परिवार लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति आवेदन, शादी,  बीमारी अनुदान, अत्याचार की शिकायत,
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला  पेंशन, दहेज योजना अंतर्गत महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, दहेज उत्पीड़न में महिलाओं को कानूनी सहायता, विधवा, बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना, दंपति पुरस्कार, विधवा विवाह योजना, विकलांग व्यक्ति को ऋण, विकलांग व्यक्ति को शादी अनुदान और विकलांग व्यक्ति को उपकरण योजना को जोड़ा गया है। इससे अब लोगों को प्रमाण पत्र एवं सरकारी योजनाओं का लाभ  उठाना आसान हो गया है।


लेखपालों को मिले यूजर आईडी व पास वर्ड
जनपद की पांचों तहसीलों के लेखपालों को यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराते हुए उन्हें वेरीफाई करने का अधिकार दिया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी और एडीओ को एप्रूवल अथोरिटी दी गई है। वहीं, जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विधवा, वृद्धा पेंशन के एप्रूवल की जिम्मेदारी एसडीएम व तहसीलदार को दी गई है।

इतने दिन में करना होगा
प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आने पर लेखपाल उसे सात दिन में वेरीफाई करेंगे। इसके उपरांत एसडीएम/तहसीलदार तीन दिन में एप्रूवल देंगे।

इतने हैं सुविधा केंद्र
जनपद में 60 लोकवाणी व 112 जनसेवा केंद्र काम कर रहे हैं। इनके माध्यम से प्रमाण पत्र निर्गत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed