फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   independent members will be trump card for jila panchayat adyash post

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलीय बनेंगे ट्रंप कार्ड

Thu, 06 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
independent members will be trump card for jila panchayat adyash post
ललितपुर। सियासी जंग में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी हथियाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों सक्रिय हो गई हैं। लेकिन, अबकी बार निर्दलीय सदस्यों के हाथ में सत्ता की चाबी होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्या की 21 सीटों में से छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय हासिल की। समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर, बहुजन समाज पार्टी तीन सीटों और निर्दलीय सात सीटों पर विजयी रहे हैं। ऐसे में भाजपा अपने दम पर तो सत्ता हासिल नहीं कर सकती। यदि उसे सत्ता में पहुंचना है तो निर्दलीय सदस्यों का सहारा लेना पड़ेगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होने के साथ ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी राजनीति तेज हो गई है। अपने के सभी सदस्य बाहुबली समझ रहे हैं, लेकिन मुख्य लड़ाई भाजपा और सपा के बीच मानी जा रही है। दोनों में से कोई अपने को कम नहीं आंक रहा है। इस सियासी लड़ाई में निर्दलीय सदस्यों की बड़ी भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

व्यक्तिगत तौर पर देखा जाए तो भाजपा छह सीट जीतकर सबसे आगे है और जीते निर्दलीयों में भी दो इनके बागी हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा हाईकमान उन्हें अपनी तरफ से मनाकर पार्टी में शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि जिला स्तर पर अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए कमेटी तीन सदस्यों मड़ावरा से मदनपुर की राजकुमारी लोधी, नाराहट से मनोज कुमार कुशवाहा और खितवांस से कैलाश नारायण निरंजन के नामों पर विचार विमर्श कर रही है।
सपा भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अंदरखाने में रणनीति तैयार कर रही है। चर्चा इस बात की है कि एक सदस्य के लिए पूरी पार्टी अपने सदस्यों के साथ-साथ निर्दलीयों को भी मनाने का प्रयास कर रही है। विश्वस्त सूत्रों पर भरोसा करें तो सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बालाबेहट से जीते सदस्य धनंजय यादव पर दांव लगा सकती है। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि अभी अध्यक्ष पद के लिए कोई विचार नहीं किया जा रहा है। प्रदेश हाईकमान इसका निर्णय लेगा।

-----
यह है सदस्यों की स्थिति
बार्ड एक थाना से बेनीबाई सहरिया निर्दलीय, वार्ड दो खितवांस से कैलाश नारायण निरंजन भाजपा, वार्ड तीन कैलगुवां से नरेंद्र झां निर्दलीय, चार बानपुर से आशीष रावत भाजपा, वार्ड पांच पूराकला से कृष्णा मानसिंह खैरा सपा, छह बुढ़वार से अतल देवी पत्नी राजेश यादव निर्दलीय, सात थनवारा से भवानी यादव सपा, आठ बार से लीलाधर दुबे बसपा, नौ बांसी से मंगल यादव लखनपुरा सपा, दस बालाबेहट से धनंजय यादव सपा, वार्ड 11 नाराहट से मनोज कुशवाहा भाजपा, 12 बिरधा से रामू कुशवाहा निर्दलीय, 13 खांदी से बृजेंद्र सिंह यादव निर्दलीय, 14 पारौन से फूलसिंह यादव बस्तगुआं सपा, 15 जखौरा से धर्मेंद्र रजक भाजपा, 16 मड़ावरा से राजकुमारी विक्रम सिंह मदनपुर भाजपा, 17 जाखलौन से अमर विश्वकर्मा घुटारी बसपा, 18 सौंरई से वीर सिंह बुंदेला निर्दलीय, 19 सिलावन से राजकुमार खटीक निर्दलीय, 20 गुढ़ा से सुरेंद्र अहिरवार भाजपा और वार्ड 21 सैदपुर से लल्लू अहिरवार बसपा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed