फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   incomplete marksheet, nsui protest

छात्रों की अंक तालिका पर अंक प्रदर्शित किए जाएं

Sat, 21 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
incomplete marksheet, nsui protest
प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के 12वीं के 877 परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटका है। उनकी अंकतालिकाओं में नंबर दर्ज न होने के कारण उन्हें स्नातक कक्षा में प्रवेश नहीं मिल रहा। इसे लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्रों ने धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि छात्रों की अंकतालिकाओं में शीघ्र ही अंक दर्ज कराए जाएं।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला की अगुवाई में बृहस्पतिवार को शुरू हुए धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप के चलते प्रदेश में इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा सत्र 2020-21 में प्रमोट किया गया है। जिसमें पिछले बोर्ड व प्री बोर्ड के प्रदर्शन के अनुसार सभी छात्रों को अंक दिए गए हैं, लेकिन जीआईसी के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पिछले व प्री परीक्षा के अंक नहीं भेजे गए हैं। इससे लगभग 877 छात्रों की अंक तालिका पर अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। केवल प्रमोट प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2021 है। ऐसे बिना अंक वाली अंकतालिका से प्रवेश मिलने में परेशानी है। कई महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में यह विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने शीघ्र ही अंक तालिकाओं में अंक प्रदर्शित कराए जाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद आशिफ, यूथ कांग्रेस जिला महासभा शुभम शुक्ला, शिवांश तिवारी, दीपक चौहान, कपिल सेन, सुमित साहू, अजय राजपूत, अंकित यादव, रितिक यादव, विश्वेंद्र यादव, पियूष चतुर्वेदी, सौरभ दीक्षित, कपिल, योगेंद्र, कृृष्णकांत राजपूत, दीपक साहू, राकेश अहिरवार, योगेंद्र पाल, विशाल, अमन, राहुल यादव, सुमित आदि मौजूद रहे।

सदर विद्यायक को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के कार्यकर्ता

सदर विद्यायक को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed