फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   income tax payer, responsibility goverment

आयकरदाताओं के बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य का खर्चा उठाए सरकार

Tue, 18 Aug 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
income tax payer, responsibility goverment
note - फोटो : note
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक कर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने आह्वान पर आयकर दाताओं को सम्मान देने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आयकर दाताओं को सम्मान देने की घोषणा का सभी व्यापारी स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा अपने देश में आयकर दाताओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च की पूरी भरपाई सरकार करती है। लेकिन देश में ऐसा कुछ भी नहीं है। महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने कहा कि प्रधानमंत्री आयकर दाताओं को लेकर केवल जवानी जमा खर्च कर रहे हैं। अगर भारत में आयकर दाताओं की संख्या बढ़ानी है तो आयकर दाताओं को सम्मान भी देना होगा। सरकार बैंक में एक एफडी बनवाने पर 6 प्रतिशत ब्याज देती है और आयकर दाता को रिटर्न लेट होने पर उससे 18 प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। ऐसा अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि आयकर अथवा टीडीएस रिटर्न लेट होने पर केवल 6 प्रतिशत ब्याज सरकार द्वारा वसूल किया जाए। आयकर दाताओं के परिवार की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार को अदा करना चाहिए। आयकर दाताओं के परिवार की बीमारियों का सारा खर्च को सरकार द्वारा भुगतान करे। आयकर दाता का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा हो। इस दौरान प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या,जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतंरबास, अभिषेक अनोरा, उद्योग मंच के प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ, प्रांतीय सदस्य अजय सोनी, उदय सराफ, महेंद्र तटडै़या, बॉबी राजा, अजित, राजू सिंधी, अनिल, प्रदीप त्रिपाठी, हिमांशु शेखर, नवनीत किलेदार, समित समैया, राहुल गुप्ता, राम किशोर सिंह, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed