फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the final match, Parvai's team defeated Lalitpur by 50 runs.

Lalitpur News: फाइनल मैच में परवाई की टीम ने ललितपुर को 50 रन से हराया

Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
In the final match, Parvai's team defeated Lalitpur by 50 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी महोत्सव अंतर्गत स्थानीय सीबी गुप्ता प्ले ग्राउंड पर आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच दातार क्रिकेट क्लब परवई और राज क्रिकेट क्लब चीरा ललितपुर के बीच खेला गया। परवई की टीम ने ललितपुर टीम को 50 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

दातार क्रिकेट क्लब परवाई के कप्तान रूपेश कबूतरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए। राज क्रिकेट क्लब ललितपुर की शुरुआत काफी खराब रही। आख़िरकार परवई की टीम ने 50 रन से बड़ी जीत दर्ज की। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। महोत्सव के प्रमुख दुष्यंत बड़ौनियां ने टूर्नामेंट के समापन की घोषणा की। मैच का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनियां, अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जैन सराफ, सभासद नीलेश श्रीवास्तव, अनूप अहीरवार, प्रेमनारायण साहू, जाकिर अली, अनिल बडोनिया ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला, शौर्य बुंदेला, कुलदीप खरे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अशोक उपाध्याय, जगदीश परिहार, विनय दुबे भोले, प्रदीप पटेरिया, गोलू रावत, पंकज रावत, गणेश राय, अनिल जोशी, आनंद त्रिपाठी, विशाल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed