{"_id":"5fef87088ebc3e3e80596918","slug":"in-the-celebration-of-new-year-people-drunk-liquor-of-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष के जश्न में एक करोड़ की शराब पी गए शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष के जश्न में एक करोड़ की शराब पी गए शौकीन
Sat, 02 Jan 2021 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
नए वर्ष के जश्न में जिले में शौकीनों ने एक करोड़ रुपये की शराब डकार ली। वहीं, कोरोना काल के बीच पूरे दिसंबर माह में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोरोना काल के बावजूद आबकारी विभाग को शराब की बिक्री से 47 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार इस वर्ष पूरे दिसंबर माह में देशी, अंग्रेजी और बीयर मिलाकर कुल 18 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
नए वर्ष पूर्व संध्या पर भले ही शासन द्वारा बड़े आयोजनों को अनुमति नहीं दी हो, लेकिन शौकीनों ने अपने दायरे में रहकर शराब के साथ जश्न मनाया। बीते रोज दोपहर से देर रात तक शराब की दुकानों पर शराब की खरीदारी को खूब भीड़भाड़ लगी रही। ऐसे में पूरे एक दिन में लगभग एक करोड़ रुपये की अलग-अलग शराब बिक गई। बीते वर्ष 2019 में दिसंबर माह में कुल 12.21 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, जो इस वर्ष 47 प्रतिशत अधिक रही है।
विज्ञापन
इस वर्ष दिसंबर माह में देशी शराब से आबकारी विभाग को 13.91 करोड़, अंग्रेजी शराब से 3.46 करोड़ और व्हिस्की से 63 लाख रुपये तक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस प्रकार दिसंबर माह में 70 प्रतिशत देशी, 22 प्रतिशत अंग्रेजी और लगभग आठ प्रतिशत बीयर की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में इस दिसंबर 2020 में 47 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है। इस वर्ष दिसंबर माह में लगभग 18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
-सुभाष चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी