फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   in talbehat, bjp candidate vijay win by one vote

तालबेहट में भाजपा के विजय सिंह एक मत से विजयी

Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
in talbehat, bjp candidate vijay win by one vote
तालबेहट में भाजपा के विजय सिंह एक मत से विजयी
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रोमांचक मुकाबले के बाद भाजपा के विजय सिंह गोलू ने निर्दलीय प्रत्याशी राजदीप को एक मत से हरा दिया। इस जीत से भाजपा जनपद के सभी छह विकास खंडों में अपना परचम लहराने में सफल रही। मतदान के दौरान डीएम, एसपी, प्रेक्षक सहित जनपद के कई अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा। समर्थकों ने विजय सिंह को फूलमाला पहनाईं और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
जिले के पांच ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद तालबेहट भाजपा के लिए चुनौती बन गया था। भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गोलू का यहां निर्दलीय प्रत्याशी राजदीप बुंदेला के साथ कड़ा मुकाबला था। प्रशासन भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। हालात को देखते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शनिवार सुबह मतदान से पहले ही विकास खंड कार्यालय से लेकर माताटीला तिराहे और गैस एजेंसी एवं स्टेशन रोड पर ज्ञानदीप स्कूल तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस रोड़ पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी
विज्ञापन

सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। पहले आधा घंटे में मात्र चार लोगों ने मतदान किया। इसके बाद 11.30 बजे प्रेक्षक अवनीश कुुमार राय मतदान केंद्र पर पहुंचे। इसी के बाद डीएम अन्नावि दिनेश कुमार और एसपी प्रमोद कुमार भी विकास खंड कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद मतदान में तेजी आई और डेढ़ बजे सभी 84 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। तीन बजे दोनों उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतगणना हुई। जिसमें भाजपा के विजय सिंह को 39 निर्दलीय राजदीप को 38 मत मिले। जबकि सात मत निरस्त हो गए। जिस पर भाजपा प्रत्याशी को एक मत से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शाम तक घरों में ही रहे लोग, मुस्तैद रहा भारी पुलिस बल
नामांकन के दिन हुए बवाल के बाद प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की थी। दोनों उम्मीदवारों को 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलके पर पाबंद करने के अलावा विकास खंड कार्यालय के दोनों ओर दो सौ मीटर की दूरी पर निवास करने वालों को सुबह सात से रात सात बजे तक घर में ही रहने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा उत्पात रोकने के लिए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया था।
जीत की घोषणा होते ही गूंज उठा जय श्रीराम का जयकारा
तालबेहट। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भाजपा के लिए एक चुनौती बन गया था। कुछ नेताओं की इस चुनाव को लेकर काफी किरकिरी हुई थी। जो ऐसे नेताओं को नासूर और पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। इसके चलते शनिवार को सुबह से ही प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जिला प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, बुंदेलखंड बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, राजेश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र रावत, उमाशंकर भौड़ेले, राजू चौबे सहित जनपद के कई भाजपा नेता सुबह से ही इसकी तैयारी में जुट गए थे। भाजपा नेताओं की यह एकजुटता पार्टी प्रत्याशी के लिए वरदान साबित हुई। मतगणना के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी के जीत की घोषणा हुई। पार्टी कार्यालय पर जय श्रीराम का जयकारा गूंज उठा। इसके बाद भाजपा नेताओं ने जमकर जश्न मनाया।
राजदीप ने मतगणना में गड़बड़ी का लगाया आरोप
निर्दलीय प्रत्याशी राजदीप सिंह ने एक मत से हार होने पर कहा कि मतगणना सही तरीके से नहीं की गई। सत्ता के दबाव में उसे हराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पहुंचने से पहले ही सात वोट डाल दिए गए थे। आरोप लगाया कि उन्हें गेट के अंदर 11 बजे तक नहीं जाने दिया गया। विपक्षी का एक भी मत निरस्त नहीं हुआ जबकि उसके सात वोट निरस्त हो गए।

निर्दलीय प्रत्याशी के आरोप निराधार हैं : डीएम
डीएम अन्नावि दिनेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुुमार ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया दोनों उम्मीदवारों की मौजूदगी में हुई। जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। जिस पर दोनों उम्मीदवारों के हस्ताक्षर हैं। इसके बाद मतगणना को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है वह पूरी तरह से झूठे एवं निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed