फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In school, children beat up a student and injured him

ललितपुर: स्कूल में बच्चों ने एक छात्र को पीटकर किया जख्मी

Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
In school, children beat up a student and injured him
महरौनी। नगर के संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र को स्कूल के बच्चों द्वारा पीटने का मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर मामले को रफा-दफा कराया। नगर की चंदेल कॉलोनी निवासी केशव दास चंदेल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका बेटा ज्योतिरादित्य (10) संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। विद्यालय के अन्य छात्र उनके बेटे को आए दिन मारते पीटते हैं। शनिवार को ज्योतिरादित्य को छात्रों ने इतना मारा कि उसके सिर में चोटें आईं, लेकिन विद्यालय स्टाफ से शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित के संज्ञान में भी आ गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में जाकर प्रधानाध्यापक व स्टाफ को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यदि बच्चे आपस में कोई विवाद कर रहे हैं तो उसकी जानकारी उनके परिजनों को देने के साथ ही उन्हें भी समझाएं।
विज्ञापन


स्कूल में बच्चे के पिता को बुलाकर जानकारी ली गई और स्टाफ को निर्देश दिए कि वह बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार कर उन्हें शरारत अथवा मारपीट न करने दें। यदि फिर भी बच्चे में सुधार न आए तो अभिभावक के संज्ञान में मामले को लाकर निस्तारण कराएं। प्रधानाध्यापक ने आश्वासन दिया कि बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अब मामला शांत हो गया है। - राजकुमार पुरोहित, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed