फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In October there will be "Magic Train of India '

अक्तूबर में आएगी ‘मैजिक ट्रेन ऑफ इंडिया’

Wed, 16 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय रेल की जीवनदायिनी लाइफ लाइन एक्सप्रेस अक्तूबर में जिले में आएगी, जिसमें मौजूद देश के नामी विशेषज्ञ स्थानीय मरीजों का न सिर्फ इलाज करेंगे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उनका ऑपरेशन भी करेंगे। लाइफ लाइन की टीम ने जिला अस्पताल और महावीर नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण करके मरीजों को भर्ती कराने की  योजना बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लाइफ लाइन एक्सप्रेस दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन है। इसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज और दुर्गम इलाकों में गरीब और जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता पहुंचाना है। लाइफ लाइन एक्सप्रेस को ‘मैजिक ट्रेन ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। यह पिछले 24 साल से काम कर रही है। इस ट्रेन को इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन और भारतीय  रेलवे मिलकर चलाती हैं। इस ट्रेन में दिल्ली, मुंबई सहित देश के नामी डॉक्टर मरीजों का निशुल्क उपचार करते हैं। इस ट्रेन में मरीजों के मोतियाबिंद, कटे, फटे तालु, कान, दांत आदि के अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ऑपरेशन किए जाएंगे। आगामी अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में लाइफ लाइन एक्सप्रेस जनपद मुख्यालय पर रुकेगी। इस दौरान के सुदूर क्षेत्र के मरीजों का पंजीकरण करके उनका इलाज किया जाएगा। विशेषकर, कान के पर्दे का ऑपरेशन, मिर्गी और आंखों से संबंधित ऑपरेशन विशेषज्ञों की टीम के द्वारा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


लाइफ लाइन एक्सप्रेस की टीम ने जिला चिकित्सालय और महावीर नेत्र चिकित्सालय में भ्रमण करके ऑपरेशन वाले मरीजों को भर्ती किए जाने की सुविधा के संबंध में विचार विमर्श किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने लाइफ लाइन टीम को नये बर्न यूनिट में तथा वार्डों मेें 40 से अधिक मरीजों को भर्ती करने की सुविधा देने का आश्वासन दिया है। इसी तरह, महावीर नेत्र चिकित्सालय में भी ऑपरेशन वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है ....

अलग-अलग तिथियों में ऑपरेशन किए जाएंगे। लाइफ लाइन की टीम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मुख्यालय पर ठहराव की योजना तैयार कर रही है। इससे जिले के गरीब वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। 

डा. एस के वासवानी 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 

जिला चिकित्सालय 

 

बाक्स .........

यहां अत्याधुनिक मशीनों से होगा उपचार ...

- कान के पर्दे का 

- कटे, फटे तालु 

- मोतियाबिंद

- दांत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed