फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   in name of mortgaging took ownership of property

जमीन गिरवी के बहाने करा लिया बैनामा

Mon, 12 Aug 2019 08:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
in name of mortgaging took ownership of property
जमीन गिरवी के बहाने करा लिया बैनामा
विज्ञापन

तालबेहट। तहसील के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र ब्लाक बार की दो एकड़ से अधिक जमीन कुछ लोगों ने 20 हजार रुपये में अपने नाम करा ली। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जमीन वापस दिलाने की मांग की है। ग्राम बार निवासी अशोक पुत्र भैयालान ने शिकायती पत्र में बताया कि वह अंधा और अनपढ़ है। उसे पैसों की जरूरत थी तो ग्राम टोडी निवासी कुछ लोगों से उधार पैसा देने का वादा किया। इसके बाद वह जमीन का इकरारनामा कराने के बाद ही पैसा देने की बात कहने लगे। मैं अपनी जमीन का इकरारनामा कराने तहसील गया, जहां रजिस्ट्री करने वालों से मिलकर जमीन के इकरारनामा के स्थान पर बैनामा करा दिया।
जब धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो मैंने रजिस्टार कार्यालय में आकर रजिस्ट्री की नकल ली। उसने जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने एवं उसकी दो एकड़ आठ डिसविल जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों जमीन की कीमत आसमान छू रही है। दो एकड़ आठ डिसमिल जमीन मात्र बीस हजार रुपये में बिक जाना, अपने आप में आश्चर्य की बात है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उपजिलाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed