{"_id":"5ef74e188ebc3e42cc661cec","slug":"in-laws-house-came-corona-paisent-dead-lalitpur-news-jhs1700837185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : ?????? ?? ???
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तालबेहट के ग्राम तेरईफाटक में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के ग्राम वर्माडांग निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की शुक्रवार की रात में झांसी मेडीकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में कर दिया गया। टीकमगढ़ के ग्राम वर्मा डांग निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली से बीमारी की हालत में अपनी ससुराल तालबेहट के ग्राम तेरईफाटक में आया था।
14 जून को तेज बुखार आया और 15 जून को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर ससुरालीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाए, जहां पर हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। झांसी में कोरोना का सैंपल लिया गया, जिसमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई। तब से उसका कोरोना का उपचार झांसी में चल रहा था, जहां पर 26 जून की रात्रि में मौत हो गई। उसका शव मध्यप्रदेश टीकमगढ जिले के ग्राम वर्माडांग भेज दिया गया, जहां पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संपर्क में आने वालों को भी था संक्रमण
कारोना की पुष्टि होने के बाद ग्राम तेरईफाटक को पूरा सील कर कंटेंनमेंट घोषित कर दिया गया था। संपर्क में आने वालों की कोरोना जांच में साले व उसकी छह वर्षीय पुत्री भी संक्रमित पाई गई थी, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम वर्माडांग निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमित व्यक्ति का शव उसके गांव भेजा गया। जहां पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी