{"_id":"fb9bb533077b6d451ff4f6ce1c0012a2","slug":"in-four-days-the-loss-of-10-to-12-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 10 से 12 करोड़ का है नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में 10 से 12 करोड़ का है नुकसान
ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गल्ला मंडी में दो माह में आधा दर्जन से अधिक चोरियां होने से आक्रोशित गल्ला व्यापारियों की हड़ताल लगातार चार दिन से जारी है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की बैठकों के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
व्यापारियों ने चोरियों का खुलासा होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। सोमवार को गल्ला मंडी खुलने के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन व्यापारियों ने बिना चोरियों के खुलासे के अपनी दुकान खोलने से मना कर दिया।
गल्ला मंडी में सात से आठ गल्ला व्यापारियों की दुकानों से हुई चोरी के मामले में आक्रोशित व्यापारियों की हड़ताल चार दिन बाद भी खत्म नहीं हो सकी है। पुलिस व प्रशासन के अफसरों के साथ गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और व्यापारियों के गल्ला की सुरक्षा को लेकर तमाम सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन
हालांकि, अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने चोरियों के शीघ्र खुलासे का दावा व्यापारियों के साथ बैठकों में किया था, लेकिन चार दिन बाद भी अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है, जिससे व्यापारियों ने हड़ताल पर ही रहने का निर्णय लिया है। हड़ताल के कारण अब तक गल्ला मंडी में लगभग 10 से 12 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
सोमवार को गल्ला व्यापारियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा चार दिन से गल्ला व्यापार ठप है और लगातार होने वाली चोरियों की वजह से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र ही चोरों के चेहरे उजागर करने की मांग की। निर्णय लिया गया कि जब तक चोरियों का खुलासा नहीं हो जाता, तब तक गल्ला व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
बैठक के दौरान गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, संतोष साहू खजुरिया, नितिन अग्रवाल, प्रसन्न जैन, राजीव पटैरिया, जिनेंद्र जैन, राजेश जैन, राकेश साहू, रामकुमार, प्रमोद गुप्ता, आलोक जैन, प्रेमचंद, गोविंद चौबे, प्रदीप पटैरिया, संतोष चौबे, संजीव सड़ैया, राजकुमार साहू, श्रीराम पटैरिया, वीरेंद्र साहू, मगन साहू, मनोज जैन, सुनील जैन, गुड्डू नायक,
अरविंद साहू, रामप्रकाश, महेंद्र साहू, प्रमोद जैन, संजीव खरे, सुमत सिंह, आनंद जैन, कोमल जैन, प्रकाश अनौरा, मुन्नालाल सेन, रामसहाय, नीलेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।