{"_id":"68a8b1fed6a00c5743096f54","slug":"in-case-of-cyber-fraud-immediately-inform-on-1930-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-141306-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साइबर फ्राड होने पर तत्काल 1930 पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साइबर फ्राड होने पर तत्काल 1930 पर दें सूचना
विज्ञापन
- एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत करें
- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर साइबर अपराधों से बचाव के लिए यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को जागरूक किया और अपराध से बचाव की जानकारी मुहैया कराई।
पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देश पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें, एनसीसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या स्थानीय पुलिस को अविलंब सूचित करें।
-- -- -- -- -- -
साइबर अपराध से बचने को यह उपाय करें
यात्रियों को बताया कि बिना देखे व अनजान व्यक्ति को फोन पर उसकी बातों में आकर किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं डालें। किसी भी अज्ञात नंबर से क्रेडिट होने का टैक्स्ट मैसेज के आधार पर यकीन नहीं करें, तत्काल अपना बैंक बैलेंस चेक करें और मैसेज के आधार पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न डालें। एटीएम स्वैपिंग से बचें और एटीएम से पैसे विड्रॉल करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति को एटीएम में प्रवेश न करने दें। अनजान व्यक्ति को हाॅटस्पॉट शेयर न करें, क्योंकि अपराधी उसका दुरुपयोग कर सकता है। अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया पर वीडियो काॅल रिसीव न करें। अगर रिसीव करना जरूरी है, तो अपने कैमरे को ढककर रिसीव करें, जिससे आप की चेहरा इस्तेमाल करते हुए डीप फोटो/वीडियो न बन सके। फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा आईडी न बनाएं। अगर किसी भी सोशल मीडिया पर आईडी बनी हो जिसे इस्तेमाल नहीं करते हो तो उसे डिलीट या डिएक्टीवेट कर दें। ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। एक सिम लेते समय अपना अंगूठा थंप स्कैनर पर एक ही बार लगाएं।