{"_id":"68c71cd00cbd4cc80505ba32","slug":"in-a-dispute-a-friend-had-strangled-the-labourer-to-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142677-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वाद-विवाद में दोस्त ने ही की थी गला घोंटकर मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वाद-विवाद में दोस्त ने ही की थी गला घोंटकर मजदूर की हत्या
विज्ञापन
ललितपुर। हत्या कर खदान में फेंके गए मजदूर अनिल के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मजदूर की हत्या उसके ही पूर्व परिचित महावीरपुरा निवासी सोनू सेन ने बातचीत के दौरान हुए विवाद में गला घोंटकर की थी। शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस व एसओजी ने हवाई पट्टी के पास से मुठभेड़ में हत्यारोपी सोनू सेन को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी नेहरू नगर क्षेत्र में ग्रेनाइट पत्थर खदान में चार सितंबर की रात को 30 वर्षीय मजदूर अनिल का अर्द्धनग्न शव मिला था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें गठित की थीं। जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। शनिवार रात मुखबिर ने मजदूर की हत्या करने वाले आरोपी के बारे में सूचना दी। बताया कि चौकी गल्ला मंडी क्षेत्र में झांसी रोड से आरोपी निकलने वाला है। कोतवाली पुलिस व स्वाट, सर्विलांस टीम झांसी रोड तिराहा पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इस बीच एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी से शहर की तरफ से आता हुआ दिखा।
अचानक पुलिस को देख वह स्कूटी मोड़कर हवाई पट्टी की तरफ चला गया। पुलिस ने रुकने को कहा तो उसने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसने अपना नाम सोनू सेन निवासी मोहल्ला महावीरपुरा कोतवाली सदर बताया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आरोपी सोनू सेन ने बताया कि वह और अनिल एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित थे। तीन सितंबर को वे दोनों बुढ़वार रोड पर एक सुनसान जगह पर थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में वाद-विवाद हो गया। पहले उसने अनिल का गला दबाया। अचेत होने पर उसने पास में पड़े पत्थर से अनिल के सिर पर वार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुराग अवस्थी, स्वाट प्रभारी अतुल तिवारी और सर्विलांस प्रभारी अरुण पवार टीम के साथ शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -
पुलिस ने खंगाले 200 सीसीटीवी कैमरे
इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में लगे 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। संदिग्धों के बारे में गहनता से जांच-पड़ताल की गई। सर्विलांस से प्राप्त तकनीकी डाटा का अवलोकन किया गया। इसके बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया।
-- -- -- -
मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री ने बदली जांच की दिशा
घटनास्थल पर मृतक अनिल का मोबाइल मिला था। जब पुलिस ने खंगाला तो उसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने अपनी जांच की दिशा मोड़ते हुए हत्याकांड काे अंजाम देने वाले की तलाश शुरू कर दी थी। उधर, मृतक अनिल के पिता मनोहर को रविवार सुबह जैसे ही जानकारी हुई कि हत्यारोपी पकड़ा गया है, वह पुलिस के पास पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा कि उसे हत्यारोपी से मिलना है। पूछना है कि उसने बेटे को क्यों मारा।
-- -- -
यह हुई थी घटना : मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अनिल (30) तीन सितंबर की सुबह आठ बजे मजदूरी के लिए घर से लेबर तिराहा के लिए निकला था। रात तक जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अनिल के पिता मनोहर ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी को पूरी बात बताई। सर्विलांस पुलिस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई, जोकि बुढ़वार रोड स्थित पत्थर खदानों के आसपास मिली। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो खदान में अनिल का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसका गला घोंटने व सिर पर पत्थर की चोट मिली थी।
-- -- -- -- -
मजदूर अनिल की हत्या करने वाले को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व स्कूटी बरामद हुई है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक