फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   in a camp 2361 people vaccinated

शिविर में 2361 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sun, 11 Jul 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
in a camp 2361 people vaccinated
शिविर में 2361 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को टीकाकरण शिविर में 18 से 44 वर्ष के 2361 लोगाें ने टीका लगवाया। वहीं, 44 से अधिक उम्र के 1177 लोगों ने टीकाकरण कराया। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने से लोग मायूस होकर लौट गए।
तीसरी लहर आने की संभावना के चलते बचाव को लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही महिलाओं व लोगों की भीड़ जुट रही है, लेकिन सेंटरों पर पहुंच रहे लोगों के सापेक्ष वैक्सीन कम पड़ रही है। दोपहर बाद लोग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ टीकाकरण शिविर लगाए गए। इनमें जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 270 युवा लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 57, शहर के जगदीश मार्केट में 89, सुधा सागर इंटर कॉलेज में 72, लिटिल फ्लावर 76, पिसनारी में 64, रावर इंटर कॉलेज में 179, रैन बसेरा में 158 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र पीएचसी बिरधा में 191, जखौरा 208, सीएचसी मड़ावरा में 220, महरौनी में 220, बार में 363, तालबेहट 194 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1177 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 2361 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1177 लोगों ने डोज लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed