{"_id":"68bc8d51783e2e194c062d1d","slug":"immersion-of-ganesh-idol-with-devotion-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-142205-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भक्तिभाव से गणेश प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भक्तिभाव से गणेश प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन
ललितपुर। दस दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का शनिवार को विसर्जन के साथ समापन हो गया। भक्तों ने भगवान गणेश को विदाई दी और ढोल नगाड़ों के साथ गोविंद सागर बांध के सागर रोड स्थित बंधा पर मूर्तियों का विसर्जन किया।
अनंत चतुर्दशी पर पंडालों व घरों में सुबह हवन पूजन के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। ढोल नगाड़ों के साथ कोई हाथों में तो बड़ी मूर्तियां गाड़ियों में लेकर श्रद्धालु नाचते झूमते और गुलाल उड़ाते विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। घंटाघर, सावरकर चौक, आजाद चौक नदीपुरा, चौकाबाग होते हुए गणेश मूर्तियां गोविंद सागर बांध के पूंछा स्थित विसर्जन कुंड तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पहले मूर्तियों को कुंड के किनारे रखा और विधि विधान से आरती का आयोजन किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ कुंड में एक-एक कर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शहर की सीमा के आसपास के लोगों ने गणेश मूर्तियों का विसर्जन पास की नदियों व तालाबों में किया। बड़ी मूर्तियों के लिए क्रेन व बोट की रही सुविधा : विसर्जन कुंड में गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए प्रशासन ने क्रेन की सुविधा भी की थी, लेकिन अधिकांश गणेश मूर्तियों को श्रद्धालु स्वयं विसर्जित करते रहे। जबकि, कुंड में इस बार बोट का इंतजाम भी किया गया था। कुछ लोगों ने बोट से कुंड के मध्य तक पहुंचकर छोटी गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया।
बांसी। भक्तों ने श्री गणेश जी महाराज का पूजन अर्चन कर शोभायात्रा निकाल शहजाद नदी गढ़िया घाट पर नम आंखों से प्रतिमाएं विसर्जित कीं। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष जल्दी आ के जयकारे लगाए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहजाद नदी गढ़िया घाट पर पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
जखौरा। पांच जगहों पर पंडालों में गणेश भगवान की झांकियां सजाई गई थीं। शुक्रवार को सभी पंडालों में हवन पूजन किया गया। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को बैंडबाजे के साथ नगर भ्रमण कराते हुए तालबेहट रोड स्थित खेडर नदी के चेकडैम पर पहुंचे, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
बिजरौठा। बौलारी स्थित हनुमान मंदिर पर विराजी प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। घर घर लोगों ने भगवान श्रीगणेश का तिलक कर दर्शन किए। शोभायात्रा में सबसे आगे युवा धर्म ध्वज लिए और महिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थीं। बैंड की धुन पर युवा नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा मंगला माता मंदिर से मजगुवां होते हुए बिजरौठा नए तालाब पर पहुंची, जहां गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष फिर आने के नारे के मध्य विसर्जन किया। छोटू राजा, दिपेंद्र, धनीराम, गोलू, जय प्रकाश, गौरव चौबे, प्रदुमन राजा, फूल सिंह, पुष्पेंद्र रजक, रवि रजक, मोहन सिंह मौजूद रहे। संवाद