फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle occupied road

अवैध कब्जा कराने से पुरानी नझाई में मार्ग हो रहा अवरूद्ध

Fri, 08 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
illigle occupied road
पुराने पंजाब बैंक के क्षेत्र की कमेटी का गठन करते जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिका? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। टडै़या मार्केट में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में पुराने पंजाब बैंक क्षेत्र स्थित व्यापारियों ने पुराने नर्झाई बाजार से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि अवैध कब्जा होने से पुरानी नझाई का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। इसके बाद सर्वसम्मति से पुराने पंजाब बैंक क्षेत्र की व्यापार कमेटी का गठन किया गया। इसमें आलोक टड़ैया को अध्यक्ष और आशीष जैन को महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष ललित जैन, मंत्री बबलू भाई जिलानी, कोषाध्यक्ष पंकज सिरसौद, संगठन मंत्री तुलसीराम सिंधी व प्रचार मंत्री राकेश जैन मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पुरानी नझाई में कुछ लोग रास्ते पर तखत और टेबल रखवाकर कब्जा करा रहे हैं। इसकी शिकायत अधिशासी अधिकारी से करने के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। पुराना पंजाब बैंक क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं और बच्चियों का रास्ता रोककर छींटाकशी करते हैं। निर्णय लिया गया कि जल्द ही इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू ने की। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, अनिल जैन अंचल, आनंद जैन अमित, लखन अग्रवाल, डा. प्रीतम सर्राफ, अभय जैन, गौरव जैन, मनोज पंचम नगर, हरीश सिंघई, अरविंद सर्राफ, धन्य कुमार पुजारी, शांत पारौल, विनय सतभैया, राजू पुजारी, सौरभ जैन, धीरेंद्र चंदावली, गौरव उमरिया, अशोक चुलबुल आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर महामंत्री पंकज बिरधा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed