{"_id":"60d4dc068ebc3e325868d5a7","slug":"illigle-occupation-pwd-land-lalitpur-news-jhs197915835","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी की जमीन पर खुले आम हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी की जमीन पर खुले आम हो रहा निर्माण
विज्ञापन
granite mine.jpg
- फोटो : granite mine.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा/ललितपुर। कस्बा के मदनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे पुलिया के पास पीडब्लूडी की जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्माण से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकेगी। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
कस्बा के मदनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पानी की निकासी के लिए पुलिया बनी है। इससे बारिश के मौसम में खेतों से आने वाला पानी निकलता है, साथ ही सड़क किनारे फुटपाथ पर पटरी स्थित है। यहां पर कुछ लोग राजनीतिक रसूख के बल पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। यहां पर एक भवन स्वामी द्वारा रोड साइड की 55 फीट हद के अंदर शौचालय व टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जबकि, इसी निर्माण के पास में ही सड़क की पुलिया बनी है। इस निर्माण से अब बारिश के मौसम में खेतों से आने वाले पानी की निकासी अवरुद्ध होगा। इससे जलभराव की समस्या खड़ी हो जाएगी। कस्बा में सड़क के किनारे तमाम निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें अधिकतर निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग की सुरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। लगातार निर्माण होने के बाद भी विभागीय जिम्मेदार इसे अनदेखा कर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी हुई है, मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। निर्माण होते पाए जाने पर नोटिस दिया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- मुकेश कुमार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग