फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle minning, village hanota

ग्राम हनौता के जंगलों में हो रहा अवैध खनन

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
illigle minning, village hanota
कड़ेसराकलां/ तालबेहट। वन विभाग के अधिकारियों की लचरता एवं कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते कुछ दिनों से हनौता बीट में खनन माफिया मौज उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को ध्यान खनन माफियाओं के द्वारा बर्बाद हो रहे जंगल की ओर आकृष्ट कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुछ समय से खनन माफियाओं ने हनौता के जंगल में काम शुरू कर दिया है। इसके चलते अवैध खनन माफिया वन क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी का उठान करके बालू बनाने का काम कर रहे हैं। इस समय पूरे दिन राजमार्ग से लगे हनौता के जंगल में खुले आम अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। खनन माफिया हर समय जंगल से मिट्टी का उठान कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन आज तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनकी मिली भगत नजर आ रही है। ट्रैक्टरों से कई वृक्ष जमींदोज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed