फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle minning, saidpur farm

सैदपुर फार्म में धड़ल्ले हो रहा अवैध खनन

Wed, 26 Aug 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
illigle minning, saidpur farm
सैदपुर फार्म में स्थित टौरिया से हो रहा खनन - फोटो : LALITPUR
महरौनी/ललितपुर। महरौनी विकासखंड अंतर्गत स्थित पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र सैदपुर फार्म में अवैध खनन कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। बुद्धजीवियों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया खनन माफियाओं को लेकर सख्त बने हुए हैं और सम्पूर्ण प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी महरौनी विकास खण्ड अंतर्गत राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र सैदपुर में खनन धड़ल्ले से चल रहा है। यहां गोदाम निर्माण, पक्का खलिहान शेड, ग्रेडिंग हाउस व गौशाला का कार्य कराया जा रहा है। कुछ विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से सीसी रोड निर्माण व पुराव के लिए प्रक्षेत्र स्थित टौरिया की भूमि से लाल मिट्टी निकाली जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फार्म के बीचों-बीच अधिकारियों व कर्मचारियों का निवास भी है लेकिन वे पूरे मामले से अनभिज्ञ बने हुए हैं। जिससे खनन पर अंकुुश नहीं लग पा रहा है। इससे सैकड़ों वर्ष पुरानी टौरिया की का स्वरूप बिगड़ गया है।
विज्ञापन

---
उप निदेशक के निर्देशन में खलियान व दूध डेयरी, माल गोदाम, ग्रेडिंग हाउस, गौशाला के भराव एवं पुराव कराया जा रहा है। फार्म की टौरिया से लाल मिट्टी की खुदाई कराकर ठेकेदारों को दी है, जिसे उन्होंने निर्माण कार्य के उपयोग में लिया है, जो पूर्णत: निशुल्क है। उपेन्द्रनाथ सिंह प्रबंधक-पशुधन प्रक्षेत्र फार्म सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो 10
धनीराम सिंह राजपूत करौदा
---
राजकीय पशुपालन विभाग की कार्यशैली स्थानीय लोगों की समझ से बाहर है, क्योंकि यह विभाग हमेशा विवादों से घिरा रहा है। इस कारण अवैध खनन जैसे मामले सुर्खियों में रहते हैं। प्रक्षेत्र उपनिदेशक लखनऊ के हैंडओवर होने से इस विभाग में गड़बड़ियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
जगभान सिंह राजपूत सैदपुर
----
पशुधन व कृषि फार्म सैदपुर में कई अनियमिततायें व्याप्त हैं, और अवैध खनन के साथ-साथ विभागीय अधिकारी अस्थायी व स्थायी मजदूरों से काम पर लगाने के एवज में 20-20 हजार रुपये की वसूली करना आम बात है। अबैध खनन करने बालो पर 4/21 के तहत मुकदमा लिखा जाना चाहिए ।

शोभाराम तिवारी सैदपुर कांग्रेस नेता
----
पशुधन एवं कृषि फार्म में अनियमितताएं जग जाहिर हैं। फार्म के बीच में स्थित टौरिया से अवैध खनन कर उसका स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस तरह सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।
श्रीराम शरण पटैरिया सतवांसा वरिष्ठ भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed