फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle minning dumper tracter

अवैध खनन करते पकड़े डंपर और ट्रैक्टर

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
illigle minning dumper tracter
mining - फोटो : mining
तालबेहट। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को रात में पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने स्वयं राजमार्ग से एक अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा। जबकि रविवार को नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय ने अवैध रूप से मौरंग ले जाते एक डंपर को पकड़ कर कोतवाली में पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ हैं।
विज्ञापन

कुछ समय से पूरे क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार हो रहा हैं। खनन माफिया रात की बात दूर दिन में ही खुले आम अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन माफिया के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने भ्रमण के दौरान राज मार्ग पर गैस एजेंसी के समीप से एक बालू से भरे ट्रैक्टर को रोक कर उसके चालक से उसमें भरी बालू के प्रपत्र दिखने को कहा परन्तु वह कोई कागज न दिखा सका। जिस पर उन्होंने उसे पुलिस की अभिरक्षा में कोतवाली में खड़ा करवा दिया। वहीं, रविवार को उपजिलाधिकारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मौरंग से भरा डंपर स्टेशन रोड़ से आ रहा हैं। जिस पर उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार को भेजा। मौके पर गए नायब तहसीलदार ने डंपर को रोक कर उसके चालक से मौरंग से संबंधित प्रपत्र दिखाने को कहा परन्तु चालक मौके पर कुछ न दिखा सका। जिस पर डंपर को भी कोतवाली में खड़ा करवा दिया। दोनों वाहनों की सूचना जिला खनन अधिकारी को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed