{"_id":"6171c1f306c8aa46ce009f52","slug":"illigle-miining-thekedaar-booked-lalitpur-news-jhs207148549","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन एवं परिवहन में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन एवं परिवहन में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
mining.jpeg
- फोटो : mining.jpeg
Link Copied
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम किसरदा में जामनी नदी के पास सिंचाई विभाग की जमीन खोदकर अवैध खनन कर परिवहन करने के मामले में खान अधिकारी ने सेतु निगम के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की कराई है।
विज्ञापन
खान अधिकारी शशांक शर्मा ने महरौनी थाने में तहरीर देकर बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर एक बजे उपजिलाधिकारी महरौनी ने ग्राम किसरदा/ छपरट में जामनी नदी पर हो रहे सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम किसरदा में सिंचाई विभाग की जमीन पर मिट्टी और खंडा व बोल्डर ग्रेनाइट का अवैध खनन एवं परिवहन होता पाया गया। उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई करने को कहा। मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस, नायब तहसीलदार महरौनी के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा दी गई आख्या के अनुसार उक्त भूमि से लगभग दो सौ ट्रक मिट्टी का खनन बिना अनुमति के ठेकेदार अंकुर सचान द्वारा कराया जाना पाया गया। मौके पर 0.041 एचए, 0.063 एवं 0.218 एचए क्षेत्रफल के गड्ढे पाए गए, जिससे लगभग दो हजार घन मीटर मिट्टी एवं 40 घन मीटर ग्रेनाइट खंडा/ बोल्डर का अवैध खनन/ परिवहन किया जाना पाया गया है। उप खनिज का प्रयोग ठेकेदार सेतु निर्माण में करा रहा था। अभिलेखों के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा उक्त कार्य साईं डेवलपर्स, काका देव कानपुर को आवंटित किया गया है। इस मामले में खान अधिकारी की तहरीर पर महरौनी थाने ने सेतु निगम के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।