फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle colonizers dictict magistrate

अवैध कालोनी विकसित होने की शिकायत पर डीएम ने तलब किए अभिलेख

Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
illigle colonizers dictict magistrate
चांदमारी क्षेत्र में हो रहा अवैध निर्माण। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। चांदमारी क्षेत्र की जिस भूमि में अवैध कालोनी विकसित हो गई है, उस जमीन के अभिलेख तहसील प्रशासन से जिलाधिकारी ने तलब कर लिए हैं। इस संबंध में डीएम ए दिनेश कुमार को चौबयाना निवासी रमेशचंद्र चौबे ने शिकायतीपत्र देकर मांग की थी कि इस अवैध कालोनी को नियमित न किया जाए। इसके बाद ही जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन से भू अभिलेखों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रमेश चंद्र चौबे ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि यह भूमि जिन लोगों के नाम दर्ज है वह नियमानुसार इस पर अपने भरण पोषण के लिए सिर्फ खेती ही कर सकते हैं। चौबे ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया था कि इस भूमि पर कुछ लोग अवैध कालोनी विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन

भवनस्वामियों ने धन मंगा था वापस
ललितपुर। वर्ष 2014 में चांदमारी व बैंक कालोनी में रहने वाले तमाम भवन स्वामियों को विनियमित प्राधिकरण से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने भू-स्वामियों से अपना धन वापस मांगना शुरू कर दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदमारी क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत के निस्तारण के लिए तहसील प्रशासन से भूमि संबंधी अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेखों के अध्ययन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
ए दिनेश कुमार जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed