{"_id":"5a0ca0904f1c1b156b8b62a8","slug":"illegal-earth-use-for-gosala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाकर गोशाला बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटाकर गोशाला बनाने की मांग
Lalitpur
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Goshala build news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम धमकना स्थित देवामाता मंदिर प्रांगण निवासी नागाजी देवपुत्र महाराज ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर वहां गोशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि देवधाम देवामाता मंदिर प्रांगण से लगी भूमि के लोग उक्त भूमि का मुआवजा ले चुके हैं। इसके बाद भी उक्त सरकारी भूमि पर गांव के ही एक विशेष जाति के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है। उक्त लोगों को कब्जा करने से रोका जाए और उक्त भूमि पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। इससे असहाय पशुओं की वहां देखरेख हो सके। आसपास के क्षेत्र में घूम रहे पशुओं को भी वहां रखा जाएगा। इससे किसानों की फसल भी बर्बाद नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में अवैध कब्जाधारियों को हटाने और वहां गोशाला का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन पर मंदिर के महाराज के अलावा रामकुमार, समोगर व पुरुषोत्तम नारायण के हस्ताक्षर हैं।