फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ignou admission

ज्योतिष विज्ञान में एमए एवं उर्दू में एमए प्रारंभ

Fri, 02 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ignou admission
ललितपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में नेहरु महाविद्यालय ललितपुर के इग्नू कोआर्डिनेटर, कांउसलरों के साथ ऑनलाइन गूगलमीट पर बैठक की। इस दौरान प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने बताया है कि इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र से ज्योतिष विज्ञान, एमए एवं उर्दू में एमए के साथ ही सरल संस्कृत बोधक प्रमाणपत्र कार्यक्रम भी आरंभ किया है। किसी भी विषय से स्नातक किए हुए इच्छुक अभ्यर्थी एमए ज्योतिष या एमए उर्दू में विषय में प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू ने ज्योतिष विज्ञान में दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। यह पाठ्यक्रम हिंदी एवं संस्कृत दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। वर्तमान समय में यह पाठ्यक्रम बहुत ही उपयोगी एवं रोजगारपरक है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि इग्नू स्नातक उत्तीर्ण किए हुए ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए अवसर प्रदान करती है, जिन्हें किसी भी कारणवश नियमित विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं प्राप्त हो सका है। जुलाई 2021 सत्र से इग्नू ने एमए में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, ज्योतिषविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, अनुवाद अध्ययन, गांधी एवं शांति अध्ययन विषयों में आनर्स कार्यक्रम और बीएससी में भूगर्भ शास्त्र विषय मे आनर्स कार्यक्रम आरंभ किए हैं। बैठक में इग्नू सहायक डा रामकुमार रिछारिया, विभिन्न विषयों के कांउसलर, डॉ हरीशचंद्र दीक्षित, डॉ सुधाकर उपाध्याय, डॉ राजीव निरंजन, डॉ अमित सोनी, डॉ सुभाष जैन, डॉ दीपक पाठक, डॉ शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ विनोद वर्मा, डॉ विनीत अग्निहोत्री आदि ने प्रवेश के संबंध में परामर्श दिया। फहीम बख्श ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed