फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If your mobile is hacked, immediately remove the SIM card and format the phoneDM.

Lalitpur News: सावधान! मोबाइल हैक होने पर तुरंत निकालें सिम और मोबाइल करें फॉर्मेट-डीएम

Sun, 04 Oct 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
If your mobile is hacked, immediately remove the SIM card and format the phoneDM.
ललितपुर। जिला प्रशासन ने बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पहल की है। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनता को साइबर सुरक्षा पर सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही कदम नागरिकों को बड़ी आर्थिक हानि से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सचेत किया कि यदि मोबाइल फोन हैक होने का शक हो। तो तुरंत फोन से सिम कार्ड निकाल दें और उसे फॉर्मेट कराएं। यह कदम हैकर्स को संवेदनशील डेटा और बैंक खातों तक पहुंचने से रोकेगा। जिससे बड़ी धनहानि से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट से आने वाली अनजानी एपीके फाइलों को न खोलें। उन्हें तुरंत डिलीट कर दें क्योंकि ये वायरस या मैलवेयर इंस्टॉल कर सकती हैं। ये फाइलें मोबाइल का पूरा नियंत्रण हैकर्स को सौंप देती हैं।
विज्ञापन

000000000000
परिचितों से भी रहें सतर्क
जिलाधिकारी ने साइबर सुरक्षा में किसी पर भी अंधविश्वास न करने को कहा। यदि कोई करीबी रिश्तेदार या परिचित भी संदेश (जैसे व्हाट्सएप या फेसबुक) पर कोई संदेहास्पद लिंक या एपीके फाइल भेजे। तो उसे खोलने की भूल न करें। संभव है कि उस परिचित या रिश्तेदार का खाता पहले ही हैक हो चुका हो। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधान रहने और इस जानकारी को परिजनों व मित्रों के साथ साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed