{"_id":"676ef2fb5fa526e1dc0cfca2","slug":"if-you-are-careful-then-you-will-not-become-a-victim-of-cyber-crime-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126544-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सावधान रहें तो साइबर अपराध का शिकार नहीं होंगे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सावधान रहें तो साइबर अपराध का शिकार नहीं होंगे शिकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसी भी परिस्थिति में भयभीत न हों, पुलिस हमेशा सहायता के लिए तत्पर है। सावधान रहें तो साइबर अपराध का शिकार होने से बचे रह सकते हैं। ये बातें शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस उपाधीक्षक अभय नारायण राय ने कहीं। उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी के साथ करने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध को लेकर कुछ सवाल भी पूछे, जिनके उन्होंने जवाब दिए।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि हम जितनी तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर अपराधों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो बनाने का फायदा भी साइबर अपराधी उठाते हैं और आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इससे बचने के लिए सजगता, सतर्कता और सावधानी जरूरी है। साइबर अपराधी ई-मेल, लिंक भेजकर निजी जानकारी चोरी करते हैं। फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते हैं। मोबाइल और ई-मेल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ई-मेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड मजबूत बनाने चाहिए।
कोतवाली साइबर सेल में तैनात निरीक्षक शाबेज खान ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से जबरन वसूली, पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड संबंधी धोखाधड़ी, कंप्यूटर से व्यक्तिगत डाटा हैक करना, साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराध भी होते हैं। इससे बचाव के लिए अपनी जानकारी गोपनीय रखनी चाहिए। साइबर क्राइम थाना में तैनात उपनिरीक्षक गौतम पूनिया और आरक्षी पवन यादव ने भी छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक सौरभ यादव, प्रधानाचार्य महेश झा, सरिता श्रीवास्तव, संदीप यादव, भजन लाल साहू, रामलाल रैकवार, नसीम खान, गंगाराम विश्वकर्मा, रामलखन यादव, सतीश सोनगिरकर, अभिषेक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
डरें नहीं, पुलिस की मदद लें : पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि यदि कोई छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है या फोन करके धमकी देता है तो डरने की जरूरत नहीं है। इसे अभिभावकों को जरूर बताएं। पुलिस की मदद लें। महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर छात्राएं कोतवाली, थानों में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत कर सकती हैं। वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, डायल- 112, 181 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।