{"_id":"68a7773cf7504274a00ad346","slug":"if-you-are-bringing-an-electric-vehicle-then-please-note-charging-facility-will-not-be-available-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-141212-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रहे हैं तो ध्यान दें, चार्जिंग सुविधा नहीं मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रहे हैं तो ध्यान दें, चार्जिंग सुविधा नहीं मिलेगी
विज्ञापन
जिले में 2600 वाहन पंजीकृत, चार्जिंग प्वाइंट शून्य
अधिकारी बोले - अब तक आए छह आवेदनों के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में हाईवे हो या अन्य मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन से सफर कर रहे हैं तो ध्यान दें, यहां चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। जिले में लगभग 2600 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं लेकिन अब तक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित नहीं हो सके हैं। बाहर से आने वाले लोगों को चार्जिंग प्वाइंट न होने से पेट्रोल जलाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चार्जिंग प्वाइंट के लिए छह आवेदन आए हैं जिसका प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।
शासन भले ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जोर दे रहा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में 2600 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 1128 वाहन ई रिक्शा है। इसके अलावा अन्य में दो पहिया व चार पहिया वाहन और स्कूटी हैं। वर्तमान में इन वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन जिले में चार्जिंग की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग इलेक्ट्रिक वाहन से अधिक दूरी पर आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। लोग घरेलू विद्युत कनेक्शन से ही चार्ज कर रहे हैं। इससे विद्युत विभाग को राजस्व की चपत लग रही है।
-- -
बाहर से आने वाले लोगों को समस्या
जनपद में हाईवे की लगभग 90 किमी की लंबाई है। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही है। इस 90 किलोमीटर की दूरी में इलेक्ट्रिक वाहन से सफर कर रहे लोगों को समस्या बनी हुई है। बैटरी डाउन होने की स्थिति में सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में पेट्रोल से ही आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जनपद में अब तक छह चार्जिंग प्वाइंट के लिए आवेदन आए हैं, जिसका प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है। राशि जमा होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-वीरभद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग