फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If the transparency of the appointment of trainee teacher

प्रशिक्षु शिक्षकों की पारदर्शिता से हो नियुक्ति

Tue, 03 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। अध्यापक सेवा नियमावली और अध्यापक तैनाती नियमावली के अनुपालन में प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति/तैनाती निर्धारित वेतनमान में अध्यापक सेवा नियमावली-1981 और अध्यापक तैनाती नियमावली-2008 के अनुसार सभी महिला/विकलांग प्रशिक्षुओं से एक ही विद्यालय के विकल्प का चयन कराकर एक ही चयनित विद्यालय में नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


काउंसलिंग के एक दिन पूर्व जनपद के सभी विद्यालयों के रिक्त पदों की सूूची सार्वजनिक कर कार्यालय पर चस्पा की जाए। रोस्टर फार्मूला सार्वजनिक करते हुए सभी पुरुषों को रोस्टर सिस्टम से विद्यालय आवंटित किए जाएं। नियमावली के अनुपालनार्थ पुरुषों की नियुक्ति सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षा के लिए सुलभ साधन वाले सड़क किनारे के विद्यालयों में नियुक्त किया जाए। रोस्टर में सभी वर्गों को नियमानुसार विद्यालय आवंटित किए जाएं और प्राथमिक विद्यालयों के नाम अल्फावेटिक आर्डर में लिखे जाएं। ज्ञापन पर महासंघ के जिलाध्यक्ष रविकांत ताम्रकार व जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed