{"_id":"5d6acd918ebc3e0168430416","slug":"if-other-work-find-then-canccel-bhukhand-lalitpur-news-jhs147036336","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटित भूखंड पर अन्य कार्य मिला तो निरस्त होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटित भूखंड पर अन्य कार्य मिला तो निरस्त होगा आवंटन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला उद्योग/व्यापार बंधु समिति की बैठक में कहा कि उद्योग के लिए आवंटित भूखंडों पर कार्य नहीं करने वाले उद्यमियों के भूखंड निरस्त कर नए लोगों को आवंटित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण किया जाएगा यदि आवंटित भूखंड पर काम होता नहीं मिला तो निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने विद्युत शुल्क छूट संबंधी आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए जिला उद्योग केंद्र में विद्युत सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों का कैंप लगाने को कहा। महरौनी क्षेत्र में स्थापित दाल मिल इकाई को नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए स्वंय कार्यस्थल पर जाकर समस्या का निदान करने के विद्युत अफसरों को निर्देश दिए। उद्यमियों को सचेत किया गया कि उनके भूखंडों के संमुख गंदगी पाई जाती है, तो उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित ड्रग लाइसेंस समय सीमा के उपरांत लंबित रहने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को विभाग के लिए पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने बताया कि इस महीने के अंत तक वृहद स्तर पर उद्यम समागम कार्यक्रम आयोजित होना है, जिसमें जनपद से चयनित एक जनपद एक उत्पाद योजना में जरी सिल्क साड़ी के विशेष स्टाल लगाए जाएंगे। जनपद के अन्य उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगें। इसमें जनपद के विशेष उद्यमी एवं यहां के उत्पाद के खरीदारों को आमंत्रित किया जाएगा। उद्यम समागम से उद्योगों एवं जनपद के हस्तशिल्प कारोबार को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों को आश्वास्त किया कि जनपद में उद्यमियों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था संबंधी उद्यमियों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। बैठक में असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के बारे में बताया गया। बताया कि यह योजना लघु व्यापारियों के लिए हैं, जो छोटे व्यवसाय करते हैं। इस योजना में प्रतिमाह का छोटा-छोटा निवेश वृद्धावस्था में पेंशन के रुप में मिलेगा। यह पेंशन 3000 रुपये मिलेगी। इससे व्यापारियों के एक बड़े तबके को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना का बैनर, पोस्टर एवं अन्य प्रचार माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक आस्थान चंदेरा के कई उद्यमी, उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।