फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If harrasment women then call helpline number

महिलाओं का उत्पीड़न करे तो हेल्पलान नंबर पर फोन करें

Thu, 17 Oct 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
If harrasment women then call helpline number
विकास भवन में महिलाओं की समस्याएं सुनतीं उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा की गई महिला जनसुनवाई में 11 मामले आए। उन्होंने शिकायती पत्रों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और अपने प्रति होने वाले अपराधों की सूचना संबंधित विभाग को दें।
विज्ञापन

विकास भवन में जनसुनवाई करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने पीड़ित महिलाओं के शिकायती पत्रों को लेते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। टोल फ्री नंबर 18001805220, व्हाट्सएप नंबर 6306511708, राष्ट्रीय स्तर पर 112 एवं 1090 नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आयोग की सदस्य ने शिकायती पत्रों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सौंपते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, पीओ डूडा राजीव शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, महिला पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये शिकायतें आईं
जनसुनवाई में श्रीमती हलीमन पत्नी स्माइल निवासी अजीतापुरा, महोलीवारी पत्नी बंसी निवासी पाली, राजाबेटी पत्नी फूलचंद निवासी डेम कॉलोनी, जसोदा पत्नी बादाम निवासी रेलवे कॉलोनी, उमा पत्नी उमेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। धनकुंवर पत्नी तुलाराम पटेल निवासी पड़ोरिया ने पति द्वारा दूसरी स्त्री रखे जाने, कमला पत्नी पुरुषोत्तम निवासी रैदासपुरा ने अपने प्लाट पर विपक्षी द्वारा नगर पालिका के अभिलेखों में बिना बताए नाम दर्ज कराने, नसीम बानो पत्नी अनीस खान निवासी घुसयाना ने अज्ञात फोन आने, सविता पत्नी रतन लाल निवासी महरौनी ने अपने पुत्र की एफआईआर की सही रिपोर्ट दर्ज कराने, रामबाई पत्नी लालसिंह निवासी देवगढ़ रोड ने ससुराल व मायके से भगा देने एवं जयंती पत्नी दशरथ कुशवाहा निवासी सीतापाठ ने आवास में चोरी हो जाने के संबंध में शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed