फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Identify in dead body in find railway

पटरियां पर मिले शव की हुई शिनाख्त

Sat, 23 Nov 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Identify in dead body in find railway
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत अप रेल लाइन पर बीते दिवस मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस ने मिर्चवारा निवासी एक युवक के रुप में कर ली है। युवक घर से दोस्तों से मिलने की कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन उसकी मौत की खबर उसके घर पहुंची।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा, हाल निवासी शांतिनगर कालोनी निवासी नीतेश पटेल (22 वर्ष) पुत्र हरगोविंद बृहस्पतिवार की सुबह लगभग दस बजे अपनी मां से दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकल गया। जब कुछ देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता ने उसे फोन करके पूछा तो उसने उन्हें कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद भी वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, जिस पर फिर से उसे फोन किया, लेकिन अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में दी और परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। अगले दिन सुबह जब परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने परिजनों को उसकी ही उम्र के एक युवक का शव रेल पटरियों पर मिलने की बात बताई और शव को दिखाकर पहचानने को कहा, जिस पर परिजनों ने युवक के कपड़ों, हुलिया व चप्प्लों से उसकी पहचान नीतेश पटेल के रुप में की। युवक दो भाईयों में बड़ा था और उसने झांसी से फोरेंसिक साइंस से बीएससी की है एवं आईटीआई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed