फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ICSE Board: Sachhi tops in 10th, Kanishka and Anshi top in 12th

आईसीएसई बोर्ड : 10वीं में सची, 12वीं में कनिष्का और अंशी अव्वल

Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ICSE Board: Sachhi tops in 10th, Kanishka and Anshi top in 12th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आईसीएसई के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुए। दसवीं में सेंट डॉमनिक सेवियो इंगलिश मीडियम स्कूल के सची सर्राफ 96.6 फीसदी अंक और बारहवीं विज्ञान वर्ग में कनिष्का श्रीवास्तव व अंशी यादव 95.75-95.75 फीसदी पाकर अव्वल रहे। कॉमर्स वर्ग में अपूर्वा जैन ने 95 फीसदी अंक हासिल किया।
आईसीएसई बोर्ड की कक्षाएं सेंट डॉमनिक सेविया व मॉडर्न पब्लिक स्कूल और महरौनी क्षेत्र में सेंट लॉरेंस स्कूल में संचालित की जाती हैं। बुधवार को बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किया। एसडीएस स्कूल के 10वीं कक्षा के 208 विद्यार्थियों में 205 उत्तीर्ण रहे। छात्र सची सर्राफ ने 96.6 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉप किया। छात्रा शुभी सोनी ने 95.2 फीसदी अंक के साथ दूसरा तो सिद्धी मौर्या ने 94.8 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में सेंट डॉमनिक सेवियो के 144 विद्यार्थी में 143 छात्र उत्तीर्ण रहे। छात्रा कनिष्का श्रीवास्तव और अंशी यादव ने विज्ञान वर्ग में 95.75 फीसदी अंक हासिल किया और संयुक्त रूप से अव्वल रहे। अनामिक जैन ने 94.25 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इशान राठौर ने 93.50 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स वर्ग में अपूर्वा जैन 95 फीसदी अंक पाकर टॉप पर रहे। यासिर खान 94 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर और हर्ष सोनी 92.5 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मौली जैन ने इंटरमीडिएट में 84 फीसदी, आयुषी नायक ने 83.5 फीसदी, अरुन यादव ने 83 फीसदी, हर्षिता सिंह ने 82 फीसदी, अंशिका सिंह ने 81 फीसदी, मधुर प्रताप सिंह और पूर्वी तिवारी ने 80-80 फीसदी अंक हासिल किया।
----------
सेंट लॉरेंस के मयंक प्रताप रहे हाईस्कूल में टॉपर
सेंट लॉरेंस स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र मयंक प्रताप सिंह ने 93.4 फीसदी, श्रेया अहिरवार ने 92.2 फीसदी, यशोवर्धन ने 91.4 फीसदी, सिद्धी साहू व सक्षम जैन ने 87-87 फीसदी और संस्कार चौबे ने 86.6 फीसदी अंक हासिल किए।
--------
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है कनिष्का
एसडीएस में इंटरमीडिएट के साइंस वर्ग में 95.75 फीसदी अंक पाने वाली कनिष्का श्रीवास्तव का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना है।
-------
अफसर बनकर करना है देश सेवा
एसडीएस में इंटरमीडिएट के साइंस वर्ग में संयुक्त रूप से 95.75 फीसदी अंक पाने वाली अंशी यादव ने कहा कि वह प्रतिदिन 9-10 घंटे तक पढ़ाई करती थी। आगे वह अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
--------
टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से मिली सफलता
एसडीएस में इंटरमीडिएट कॉमर्स वर्ग में 95 फीसदी अंक पाने वाले अपूर्वा जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाया था। इसी के अनुसार विषयवार पढ़ाई की और अच्छा नंबर मिला।
-------
किया था कड़ा अभ्यास
एसडीएस की हाईस्कूल में 96.6 फीसदी अंक पाने वाली सची सोनी ने कहा कि उसने अच्छे नंबर पाने के लिए पूर्व से ही तैयारी की थी। मोबाइल से दूरी बनाई हुई थी। परीक्षा से पूर्व उसने अभ्यास किया।

--------
14 छात्रों ने पाए 100 में सौ अंक
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एसडीएस विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र अनामिका जैन, आयुष जैन, प्रतीक जैन ने कंप्यूटर साइंस, और अपूर्व जैन ने एकाउंट में सौ में सौ नंबर पाया। जबकि, हाईस्कूल में गोसिया शेख इतिहास, नित्या जैन, शिवांशी श्रीवास्तव ने हिंदी, अदिति पटेरिया, सहर्ष समैया, गौसिया शेख ने बायोलॉजी, आंजनेय वाजपेयी, शुभी सोनी, सहर्ष समैया, सची सर्राफ ने कंप्यूटर विषय में सौ में सौ अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed