{"_id":"639d6aed40c0675c130e6463","slug":"hut-caught-fire-in-talbehat-area-of-lalitpur-villager-was-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: तालबेहत क्षेत्र में झोपड़ी में आग लगी, ग्रामीण जिंदा जलकर मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: तालबेहत क्षेत्र में झोपड़ी में आग लगी, ग्रामीण जिंदा जलकर मरा
Sat, 17 Dec 2022 12:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:38 PM IST
सार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव विजरौठा में झोपड़ी में आग लगने से 45 वर्षीय किशन उर्फ ब्रह्मा रैकवार की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : Social Media
विस्तार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के विजरौठा गांव में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें उसमें सो रहा व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव विजरौठा में झोपड़ी में आग लगने से 45 वर्षीय किशन उर्फ ब्रह्मा रैकवार की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है वह झोपड़ी में कुप्पी जलाकर सो गया होगा जिससे आग लग गई। पुलिस के अनुसार पत्नी मायके में थी और वह यहां अकेला रह रहा था।