फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Husband murder case in register FIR wife and his lover

पति की हत्या में पत्नी व प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Husband murder case in register FIR wife and his lover
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने ग्राम मुहारा में छत पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिले युवक की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम मुहारा के मजरा चैनावारा निवासी देेशपत पुत्र मोतीलाल कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 3/4 नवंबर की रात में वह घर पर सो रहा था। दूसरे घर में ऊपर के कमरे में उसका भाई कमल (27) व पत्नी सुमन सो रहे थे। चार नवंबर को उसके पिता मोतीलाल रात्रि में दो बजे लघुशंका करने उठे तो उन्होंने टार्च की रोशनी में 3-4 लोगों को छत से कूदते देखा था। इनमें लाल सिंह उर्फ रामसिंह की पहचान कर ली थी। बाकी को अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं पाए। सुबह लगभग छह बजे पिता मोतीलाल ने कमल को आवाज लगाकर बुलाया, लेकिन कमल की आवाज नहीं आई। उसके पिता ऊपर कमरे में गए तो देखा कि छत पर वह मृत अवस्था में पड़ा था। बताया कि रामसिंह उर्फ लालसिंह ने अपने अन्य साथियों और बहू सुमन के साथ मिलकर कमल की हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed