फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hurt by husband's threat, wife hanged herself

पति की धमकी से आहत पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hurt by husband's threat, wife hanged herself
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत गांव इकौना निवासी एक नवविवाहिता ने मदनपुर क्षेत्र के गांव बारई स्थित अपने मायके में शनिवार देर शाम को फांसी लगा ली। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता के अनुसार मायके से वापस नहीं लौटने पर पति ने उसे फोन करके धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत गांव इकौना निवासी रोशनी (19) पत्नी अनिल कुमार अहिरवार की शादी एक वर्ष पहले 26 मई को हुई थी। होली के समय वह दूसरी बार अपनी ससुराल गई। इसके बाद उसका पति उसे परेशान करने लगा और मारपीट भी करता था। इस बारे में जब मायके वालों को पता लगा तो उन्होंने बेटी की ससुराल जाकर पंचायत की और समझाया बुझाया। बीते माह 25 अप्रैल को वह अपने मायके मदनपुर क्षेत्र के गांव बारई आई थी। 16 मई को जब उसके ससुर उसे लेने आए, तो रोशनी ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी में अनबन ज्यादा हो गई।
विज्ञापन

रोशनी के पिता रघुवीर के अनुसार शनिवार दोपहर में उसके पति ने उसे मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी कि यदि वह रविवार तक नहीं आई तो वह उसके साथ बहुत गलत कर देगा। इसके बाद रोशनी घर आ गई और अटारी पर जाकर तौलिया से म्यारी पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके माता पिता जब काम से वापस घर लौटे और आवाज लगाते हुए अटारी वाले कमरे में अंदर पहुंचे तो वहां फंदे पर लटकी रोशनी तड़प रही थी। यह देख माता पिता ने तौलिया हंसिया से काटकर उसे नीचे उतारा। फिर तत्काल उसे मड़ावरा अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता रघुवीर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी रोशनी ने पति की धमकी से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed