{"_id":"61c0df6e94079808ff3e34c1","slug":"hundreds-of-water-wasted-due-to-pipeline-break-officers-did-not-remember-even-after-saying-taldehate-news-jhs2113855142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन टूटने से सैकड़ों पानी बर्बाद, कहने के बाद भी अफसरों को नहीं आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन टूटने से सैकड़ों पानी बर्बाद, कहने के बाद भी अफसरों को नहीं आई याद
विज्ञापन
तालबेहट। बिजरौठा एवं आसपास के गांवों में जल निगम द्वारा डाली गई पाइपलाइन टूट जाने से पांच दिन से बौलारी चौराहे पर पानी बह रहा है। जिसके चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विकास खंड तालबेहट के बिजरौठा, लालौन, म्याव, रारा, दिगारा, खदरी, पठा आदि स्थानों के लोगों को पेयजल आपूर्ति कराने के लिए जल निगम द्वारा ग्राम बिजरौठा में तालबेहट-जखौरा मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के समीप एक टंकी का निर्माण कराके पूरे क्षेत्र में पाइपलाइन डालकर पानी की आपूर्ति करने की योजना है। जिसके लिए अभी म्याव गांव में काम चल रहा है।
पिछले पांच दिन से बौलारी चौराहे के पास पाइपलाइन टूट गई है। इससे पूरे क्षेत्र में पानी भर रहा है। जलभराव के कारण लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। जब कोई वाहन सड़क से गुजरता है तब लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
पांच दिन से टूटी पाइपलाइन को ठीक कराने के लिए जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान तक नहीं दिया। जिसके चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। - संतोष रजक
कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अभी तो सर्दियां हैं आगे गर्मी आएंगी तो काफी परेशानी होगी। पानी के लिए हमेशा ही किल्लत होती है। - मानसिंह कुशवाहा