{"_id":"5d6e5f73cf736dc776619562a64de573","slug":"house-tax-notice-to-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गृहकर के बकाएदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर के बकाएदारों को नोटिस जारी
ब्यूरो ललितपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने राजस्व वसूली का अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने गृहकर के बकाएदारों से वसूली के लिए उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। यदि इसके बाद भी बकाएदार पैसा जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ तहसील से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान वित्त वर्ष पूरा होने का समय नजदीक आने लगा है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने वसूली का अभियान तेज कर दिया है। विभाग का फोकस गृहकर की वसूली को लेकर है। इसके लिए विभाग ने बड़े बकाएदारों को निशाने पर लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग की सालाना गृहकर वसूली का लक्ष्य लगभग 40.05 लाख रुपये है। इसके लिए कर विभाग वसूली अभियान चला रहा है। लेकिन, इसके बाद भी बहुत से बकाएदार नगर पालिका को पैसा देने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसे देखते हुए पालिका ने ऐसे 629 बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं।
विभाग का मानना है कि यह बकाएदार जान बूझकर विभाग का पैसा जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे विभाग की बकाएदारी धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। स्थिति यह है कि करीब 9.56 लाख रुपये का बकाया इन गृहस्वामियों के ऊपर निकल रहा है। इन बकाएदारों में सभी एक हजार रुपये से अधिक के हैं। ज्यादातर बकाएदारों के ऊपर तीन हजार रुपये से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन
यह है लक्ष्य
ललितपुर। नगर पालिका ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.33 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि, गत वित्तीय वर्ष में विभाग लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम वसूली कर सका था। वित्त वर्ष 2015-16 में विभाग ने पार्किंग का ठेका, साइकिल स्टैंड का ठेका, पशु रजिस्ट्रेशन का ठेका समेत अन्य मद से राजस्व वसूल करने, गृहकर लगभग 40.05 लाख रुपये वसूल करने और दुकानों का किराया व प्रीमियम लगभग 89 रुपये वसूल किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष विभाग 29.59 लाख रुपये ही गृहकर वसूला गया था।