फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   House damaged due to truck collision, victim demands action

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 18 Feb 2026 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
House damaged due to truck collision, victim demands action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा में एक व्यक्ति के मकान में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित भवन स्वामी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर ट्रक खोजकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला खिरकापुरा निवासी सुरेश कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 15 फरवरी को वह परिजनों के साथ रात्रि 10.47 बजे अपने मकान में सो रहा था। तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मकान में जोरदार टक्कर मार दी। इसका शोर सुनकर वह अपने घर के बाहर आया और देखा कि एक ट्रक तेज गति से भाग गया। उसने रात्रि में ही डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा लेकिन ट्रक का नंबर सही दिखाई नहीं दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed