{"_id":"631a3dead323280b2408fc7e","slug":"hotel-khand-ladai-jhagda-lalitpur-news-jhs228377122","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल में प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल में प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल
Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के देवगढ़ रोड स्थित एक होटल में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। जिस पर परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र के देवगढ़ रोड स्थित एक होटल में प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी की युवती के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के देवगढ़ रोड स्थित एक होटल में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। जिस पर परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यहां तक कि परिजन उसे पकड़कर होटल के बाहर ले आए और काफी देर तक थप्पड़ों व चप्पलों से भी पीटते रहे।
जब युवक भागने का प्रयास करता है तो परिजन उसे पकड़कर एक जगह रोककर बैठा लेते हैं और फिर से एक साथ मारना पीटना शुरू कर देते हैं। यह देख वहां मजमा लग गया और इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद परिजन आरोपी प्रेमी को पकड़कर पुलिस चौकी भी ले गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है।