{"_id":"5f36e7c48ebc3e3cc352c9bc","slug":"hot-spot-baricadind-break-taldehate-news-jhs1738975156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने गिरा दी हॉट स्पॉट क्षेत्र के बैरीकेडिंग में लगी बल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने गिरा दी हॉट स्पॉट क्षेत्र के बैरीकेडिंग में लगी बल्लियां
विज्ञापन
कैप्सन - जमीन पर पड़ी बल्लियां
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। एक ओर प्रशासन कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए दिन रात जी जान से जुटा है, वही कुछ लोग अपने स्वार्थ एवं दबंगई के चलते सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को सुबह वार्ड क्रमांक दस महावीरपुरा में नजर आया। जहां कुछ दबंग किस्म के लोगों ने नगर के पहले हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र की बैरीकेट में लगी एक ओर की बल्लियां गिरा दीं।
कुछ लोग अपना रुतबा और हनक दिखाने के लिए सरकार के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा नगर के पहले हॉट स्पॉट क्षेत्र वार्ड क्रमांक दस महावीरपुरा में देखने को मिला। जहां कुछ लोगों ने बैरीकेट में लगी बल्लियों को गिरा दिया। क्षेत्र में आवारा जानवरों और बाइक फर्राटा भरने लगी। आसपास के लोगों के अलावा नगर के लोगों में काफी दहशत देखी गई। लोगों ने इस क्षेत्र में सरकारी नियमों का सख्ती से पालन कराने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।
सवाल सुरक्षा में लगे जवानों की मुस्तैदी का
बताते चलें कि नगर में एक साथ आधा दर्जन लोग इस स्थान पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से उपजिलाधिकारी ने इस स्थान को हॉट स्टाप क्षेत्र घोषित किया हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं होना बैरीकेडिंग की सुरक्षा में लगे जवानों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाता हैं।
विज्ञापन
हॉट स्पॉट क्षेत्र में इस तरह की हरकत उचित नहीं है। कोतवाली पुलिस से इस संबंध में सख्ती बढ़ने के लिए कहा जाएगा। क्षेत्र में किसी भी तरह का आवागमन नहीं होने दिया जाएगा।
- अनिल कुमार, एसडीएम, तालबेहट
हॉट स्पॉट क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग स्वयं अपने लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
- पंकज सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत तालबेहट