फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hospitle inspection

महिला अस्पताल में मिली गड़बड़ी

Tue, 02 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 02 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
hospitle inspection

विज्ञापन

सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, यहां पर मनोज कुमारी ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसका दस दिन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है, उन्होंने सुविधा शुल्क मांगे जाने की भी शिकायत की। कसबा बांसी निवासी जगदीश के परिवार की महिला जच्चा- बच्चा वार्ड में भर्ती है, उन्होंने बताया कि एक आशा कार्यकत्री ने उससे अस्पताल में सुविधा मुहैया कराने के लिए रुपये ले लिए हैं।
बहुत से मरीजों के पलंग पर निजी पंखे चल रहे थे, जबकि अस्पताल के पंखें बंद थे। महिला आयोग की सदस्या ने इसका कारण पूछा तो महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हरेंद्र सिंह चौहान ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चों को सर्दी न हो जाए, इसलिए पंखे बंद हैं। हालांकि, जब उनसे निजी पंखों के बारे में सवाल किया गया तो वह निरुत्तर हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह जिला जेल गईं, जहां पर महिला बंदियों की स्थिति के  बारे में जानकारी ली, यहां पर एक बैरक में 43 महिला बंदी पाए गए। हालांकि, जेल प्रशासन ने बंदियों की सुविधा को देखते हुए एक अन्य हाल के बीच की दीवार गिरवा दी है, जिससे अब बैरक में जगह दिखाई देने लगी है। यहां पर गर्मी के कारण कूलर की समस्या दिखाई दी, इस पर महिला आयोग की सदस्य के साथ में आए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने दो कूलर उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में मिली शिकायतों को शासन के समक्ष रखा जाएगा, इसके बाद कार्रवाई का निर्णय वहीं से तय होगा। इस मौके पर एसडीएम पूनम निगम, मीना कुशवाहा, सीमा यादव, गीता मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed