फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   homypathy corona kit will be distribute in 36000 people

36 हजार लोगों को बांटी जाएगी होम्योपैथ की कोविड किट

Sat, 31 Jul 2021 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
homypathy corona kit will be distribute in 36000 people
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए अब होम्योपैथी विभाग कोविड किट लेकर आया है। विभाग द्वारा 36 हजार लोगों को कोविड किट वितरण करने का लक्ष्य तय किया है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे कोरोना के संक्रमण के साथ अन्य संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

अब कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथी विभाग भी कोविड किट लेकर आया है। इस दवा के सेवन से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। साथ ही संक्रमण से बचाव भी किया जाएगा। अन्य बीमारियों से भी सुरक्षा होगी। इस दवा के सेवन से किसी भी प्रकार का दुष्परिणाम नहीं होगा। जिले में होम्योपैथी के 24 अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक अस्पताल में 1500 लोगों को किट बांटी जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे 36 हजार लोगों को कोविड किट वितरण होगी। यह लोग किट का सेवन कर कोविड से बचाव कर सकेंगे और अन्य संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथी की किट उपलब्ध कराई गईं है। जिसका वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और संक्रमण से बच सकेंगे। - डॉ. नीरज चतुर्वेदी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed