{"_id":"68af58c34cd19a48c0027c6c","slug":"hockey-athletics-and-archery-competitions-will-be-held-in-the-stadium-from-tomorrow-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-141579-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्टेडियम में कल से होंगी हॉकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्टेडियम में कल से होंगी हॉकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
ललितपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त से तीन दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। वहीं, 31 अगस्त को जिला प्रशासन व गैर सरकारी संस्थाओं, खेल संघों, क्लबों, विद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी आदि द्वारा संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित होगा।
मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को उत्साह पूर्वक मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, इसमें जिला स्तरीय (14 वर्षीय) हाॅकी बालक, एथलेटिक्स (बालक) एवं तीरंदाजी (बालक/बालिका) प्रतियोगिता शामिल है। इसके साथ ही फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त को सुबह आठ बजे संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों, जनमानस व खेल संघों के पदाधिकारियों से इसमें प्रतिभाग करने की अपील की है।
वहीं, खेल आयोजनों के दौरान स्वस्थ, समावेशी व सक्रिय भारत निर्माण के लिए खेल से संबंधित मुद्दों ओलंपिक आदि विषय पर वरिष्ठ खिलाड़ियों के मध्य वाद-विवाद सम्मेलन होगा। इसके साथ योग/फिटनेस कार्यक्रम व फिट इंडिया शपथ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इन प्रतियोगिताओं में 10 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विद्यालय द्वारा निर्गत पत्र पर दी गई प्रविष्टि प्रतिभागियों को 28 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। खिलाड़ियों को खेल किट में आना अनिवार्य रखा गया है।-रेखा रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी