{"_id":"611d68288ebc3e79f8253e2f","slug":"high-tension-line-wire-broken-wall-lalitpur-news-jhs202223670","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी दीवार के सहारे जा रही लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी दीवार के सहारे जा रही लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन
एच टी लाइन पर गिरा पेड़
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवारा/ललितपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही कर कसबे के जल संस्थान वाली गली में एक भवन की जर्जर दीवार पर लोहे का एंगल लगाकर बिजली की लाइन निकाल दी। ऐसे में क्षतिग्रस्त दीवार पर बिजली का एंगल लगा होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
कस्बा के जल संस्थान वाली गली निवासी विशाल गुप्ता का कहना है कि करीब 15 साल पहले उनके मकान के ऊपर दीवार पर तत्कालीन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लाइन खींचने के लिए एक लोहे का एंगल लगा दिया था। उसी एंगल से तारों को निकाला गया। दीवार का कोई सपोर्ट न होने के कारण आंधी के कारण दीवार का दरकना शुरू हो गया और अब तो दीवार गिरने की कगार पर है। दीवार की मरम्मत से पहले एंगल हटाना होगा। इस संबंध में क्षेत्रीय विद्युत अधिकारियों से कई बार कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया कि इस दीवार के नीचे उपडाकघर संचालित है और इसी मार्ग पर परिषदीय स्कूल भी पड़ता है। घनी बस्ती होने के कारण दिन-रात लोगों का आवागमन बना रहता है।
जर्जर दीवार पर लोहे का एंगल लगे होने का मामला संज्ञान में आया है पांच दिनों में वहां पोल लगवाकर एंगल से तार उस पर शिफ्ट करा देंगे। - महेश कुमार, एडीओ
एचटी लाइन पर गिरा पेड़
ललितपुर। शहर के सिद्दन मंदिर के निकट एचटी लाइन पर एक पेड़ गिर जाने के बाद भी अब तक उसे नहीं हटाया गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर पूरे दिन लोगों का आवागमन बना रहता है। शहर के इस व्यस्तम मार्ग पर पेड़ तारों पर गिरने की जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।